समस्तीपुर, जनवरी 9 -- समस्तीपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजय सरावगी का भव्य स्वागत जिला कार्यालय समस्तीपुर में भाजपाइयों ने किया। अध्यक्षता भाजपा समस्तीपुर उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने संयुक्त रूप से किया व संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी भाजपा नेता और कार्यकताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने हेतु कृतसंकल्पित हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से क्षेत्र के विकास की नई रफ्तार, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति करने जैसे देश के अनेक काम को पूरा कर, देश नहीं दुनिया में भारत का परचम लहरा रहे है। गांव और गरीब को सबल बनाकर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने ...