रांची, दिसम्बर 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ओला-उबर की तरह अब राज्य में इमरेंसी एंबुलेंस सर्विस के तहत संचालित डायल 108 एंबुलेंस की सेवा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य के मरीजों को त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के लिए यह सुविधा 'जीवन दूत' एप के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही 108 नंबर पर डायल करने पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। अपर मुख्य सचिव शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में 108 एंबुलेंस सेवा की समीक्षा कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव ने 108 एंबुलेंस सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए निजी एंबुलेंस को भी इससे जोड़ने का निर्देश दिया। इसी एप के माध्यम से निजी एंबुलेंस की सेवा भी मरीजों को मिलेगी। एंबुलेंस संचालक को किलोमीटर के हिसाब से सरकार भुगतान करेगी। इसके लिए 108 के तहत एंबुलेंस संचालन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.