मधुबनी, जुलाई 17 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। साहित्यिक साधना स्थली, मधुबनी की मासिक साहित्यिक गोष्ठी मंगलवार की शाम जिला केंद्रीय पुस्तकालय में हुई। आध्यात्मिक कवि भोलानंद झा की अध्यक्षता, डॉ. विनय विश्व बंधु के संचालन में हुई गोष्ठी में डेढ़ दर्जन से अधिक रचनाकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। गोष्ठी की शुरुआत भोलानंद झा की रचना 'ईश्वरीय नशा सब कुछ भुला देता से हुई। शिवनारायण साह की रचना 'पाठशाला की ओर कदम बढ़ता चल सराही गई। कवियित्री अनुपम झा की रचना 'जिन्दगी में हर कदम, देखती कठिनाई हूँ, किसके सर पे ताज हैं और, किसने मुंह की खाई हैं ने लोगों को कैसे हमेशा आशावान रहना चाहिए की ओर इंगित किया। डॉ. विनय विश्व बंधु की रचना 'नारी शक्ति होइछ बेस महान ने नारी के उस महत्व को दर्शाया। विभा झा विभासित की रचना 'स्नेहक रंग ने प्रेम के उत्कृष्ट छवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.