वडोदरा, फरवरी 6 -- बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर अपने शासनकाल में भारत की जमीन चीन को देने का आरोप लगाया। ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर मोदी सरकार को सीख देने की जरूरत नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राजीव गांधी फाउंडेशन को कथित तौर पर चीन से मिले फंडिंग की भी जानकारी मांगी। ठाकुर शुक्रवार को गुजरात के वडोदरा शहर में केंद्रीय बजट 2026-27 पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा में डोकलाम गतिरोध और भारत की चीन नीति पर हाल की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकुर ने कहा कि ये वही लोग हैं जिनकी सरकारों ने चीन को जमीन दे दी और बदले में राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए पैसे लिए। अब ये लोग हमसे सवाल कर रहे हैं?गुमराह करने की कोशिश उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.