उन्नाव, फरवरी 23 -- सोनिक। सरकारी लापरवाही का चौंकानेवाला मामला सामने आया है। मुर्तजानगर गांव के दो बुजुर्ग छोटे लाल पुत्र स्वर्गीय सूरज बली और गंगा चरण पुत्र स्वर्गीय मिश्री लाल सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन अचानक बंद कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों बुजुर्ग पिछले करीब एक वर्ष से जीवित होने का प्रमाण लेकर ब्लॉक से लेकर जनपद स्तर तक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी पेंशन बहाल नहीं हुई। पीड़ित बुजुर्गों का कहना है कि वे नियमित रूप से वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे थे, जो उनके जीवन-यापन का एकमात्र सहारा थी। कुछ महीने पहले अचानक उनके खाते में पेंशन आनी बंद हो गई। विभाग में पूछताछ करने पर उन्हें बताया गया कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्शा दिया गया है। यह सुनकर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.