मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- औराई। बाजार स्थित एक विवाह भवन में बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की प्रखंडस्तरीय बैठक हुई। जिला पर्यवेक्षक कमलदेव नारायण शुक्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्ड लेवल पर संगठन को मजबूती करने की बात कही। बताया कि वर्तमान सरकार जात-पात कर लोगों को बांट रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने 42 पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष का खाका तैयार करते हुए सभी संबंधित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, प्रदेश महासचिव संजय कुमार, श्याम ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह हिटलर, अजीत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...