नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। इंडिया हैबिटेट सेंटर की विजुअल आर्ट गैलरी में फोटोग्राफर व आर्ट डायरेक्टर गौरव भारद्वाज की प्रस्तुति 'जविये ए डायलॉग बिटवीन द सीन्स एंड द अनसीन' का मंगलवार को लोकार्पण हुआ। उर्दू शब्द 'जाविये' के दृष्टिकोण भाव को आगे बढ़ाती यह प्रदर्शनी काव्य और फोटोग्राफी का अनूठा मेल पेश करती है। इसमें उनकी 32 ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें प्रदर्शित हैं, जिनके साथ गुलजार की लिखी पंक्तियां दर्शकों को जोड़ती हैं। प्रदर्शनी एक दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.