नैनीताल, फरवरी 6 -- फोटो ग्राफिक एरा में पर्यावरण सततता एवं जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन पर कराई संगोष्ठी भीमताल, संवाददाता। ग्राफिक एरा में शुक्रवार को शिप्रा कल्याण समिति के सहयोग से पर्यावरण सततता एवं जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन विषय पर संगोष्ठी कराई गई। जिसमें पर्यावरण से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। तकनीकी सत्र में विशेषज्ञ लाल सिंह चौहान, जगदीश नेगी ने जल प्रबंधन को पर्यावरणीय मजबूती का प्रमुख आधार बताते हुए जल संरक्षण, कंटूर ट्रेंचिंग जैसे उपाय पर प्रकाश डाला, जो पर्वतीय क्षेत्र में भू-जल पुनर्भरण एवं मृदा संरक्षण में सहायक हैं। लाल सिंह चौहान ने नेचुरल रीजेनरेशन की भूमिका पर चर्चा की। क्षतिग्रस्त वनों के पुनर्जीवन और स्थानीय जैव विविधता संरक्षण में समुदाय की भागीदारी के महत्व को बताया। वक्ता जगदीश नेग...