नई दिल्ली, फरवरी 15 -- वेस्टइंडीज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 (Super Eights) चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मैच में कप्तान शाई होप ने 44 गेंदों पर 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। वहीं नेपाल की टीम इस करारी हार के साथ ही आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट की दौड़ से बाहर हो गई है। यह मुकाबला पूरी तरह से कैरेबियाई टीम के पक्ष में रहा और उन्होंने मात्र 15.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। सुपर 8 में जगह बनाने के बाद कप्तान शाई होप ने टीम के प्रदर्शन पर गहरी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब से टीम यहां आई थी, उनका सबसे पहला लक्ष्य इसी पड़ाव को पार करना था। होप ने बताया कि सुपर 8 में पहुंचना एक बड़ी बाध...