नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- साल 2013 में आई फिल्म लंच बॉक्स दिवंगत एक्टर इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। उस फिल्म की रिलीज के वक्त ऐसा दावा किया जाता था कि फिल्म के शूट के दौरान इरफान खान और नवाजुद्दीन के बीच अनबन थी। अब नवाजुद्दीन ने उन खबरों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वो सब बस खबरें थीं। नवाजुद्दीन के बयान से साफ हो गया है कि उन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी।इरफान संग अनबन की खबरों पर क्या बोले नवाजुद्दीन हिंदी रश के साथ खास बातचीत में नवाजुद्दीन ने इरफान खान संग अपने रिश्ते को लेकर बात की।साथ ही, उन्होंने साफ किया कि उनके और इरफान के बीच कोई अनबन नहीं थी। नवाज ने कहा कि वो बस खबरें थीं। यह भी पढ़ें- मकबूल के सेट पर भड़क गए थे इरफान, दी थी गाली, हैरान थे नसीरुद्दीन और ओम पुरीनवाज ...