नई दिल्ली, जनवरी 30 -- लाफ्टर शेफ्स का एक फिनाले हाल ही में हुआ है। अब शो नए मजेदार ट्विस्ट के साथ वापसी करने जा रहा है। लाफ्टर शेफ्स के नए मजेदार ट्विस्ट में कुछ पुराने कंटेस्टेंट शो में वापसी करेंगे। शो में वापसी करने वाले कंटेस्टेंट्स में अर्जुन बिजलानी, सुदेश लहरी, निया शर्मा, अंकिता लोखंडे और विकी जैन का नाम शामिल है। लाफ्टर शेफ्स का एक नया प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में कृष्णा अभिषेक भारती सिंह को परेशान करते नजर आ रहे हैं। कलर्स टीवी ने शो का ये प्रोमो वीडियो शेयर किया है। प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा है- पूरे किचन में गूंजती है हंसी, जब साथ आते हैं कृष्णा और भारती। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस का कहना है कि उन्हें इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।कृष्णा ने किया भारती को परेशान प्रोमो वीडियो में नजर आता है कि भ...