नई दिल्ली, जनवरी 13 -- टीवीके प्रमुख विजय अभिनीत तमिल फिल्म 'जना नायकन' के निर्माता द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 जनवरी को सुनवाई करेगा। याचिका में मद्रास हाईकोर्ट के उस अंतरिम आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें एकल पीठ के निर्देश पर रोक लगा दी गई थी। एकल पीठ के जज ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को फिल्म को मंजूरी देने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट की वाद सूची के अनुसार, इस मामले की सुनवाई 19 जनवरी को होने की संभावना है। अभी तक सुनवाई करने वाले न्यायाधीश का नाम नहीं तय किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.