हाथरस, नवम्बर 15 -- हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के निर्देशन में "जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ" थीम पर आपात सेवा यूपी-112 टीमों द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्र के बागला डिग्री कॉलेज, सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज और हाथरस जंक्शन के मैन मार्केट में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को आपात सेवा यूपी-112 के महत्व एवं इसके अन्य सभी आपात सेवाओं के साथ एकीकरण, महिलाओं के लिए नाइट एस्कॉर्ट सेवा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सवेरा योजना जैसी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जनकारी दी गई। बताया कि किन किन सेवाओं को पुलिस सहायता सेवा के साथ 24 एजेंसियों को एकीकृत किया गया है। जिनमें मुख्य रुप से फायर सर्विस, एम्बुलेंस सहायता, एसडीआरएफ सहायता, साइबर हेल्पलाइन, वूमेन पावर हेल्पलाइन, साइबर क्राइम पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन, एसओएस, ...