नई दिल्ली, मार्च 12 -- भारतीय टीम के खिलाड़ी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अब आईपीएल में अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 22 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के कैंप में शामिल हो रहे हैं। भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी हाल में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह पुष्पा स्टाइल में एंट्री मारते हुए नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पुष्पा 2 के सिग्नेचर गेस्चर की कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में जडेजा ने कहा, ''जड्डू सिर्फ नाम नहीं, जड्डू मतलब ब्रैंड।'' वीडियो में जडेजा एक सफेद कार से उतर रहे हैं और उनके उतरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.