अल्मोड़ा, मार्च 9 -- फलसीमा में सड़क कटिंग कार्य में स्थानीय विधायक मनोज तिवारी को नहीं बुलाने का मामला गरमाते जा रहा है। अब विधायक मनोज तिवारी ने स्वयं उद्घाटन पर सवाल उठाए हैं। कहना है कि जिस सड़क के लिए छह मार्च धनराशि स्वीकृत हुई, उस सड़क को दो मार्च को ही उद्घाटन कर दिया गया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से उद्घाटन कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं से सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कराना सही नहीं है। कहा कि अधिकारी इस प्रश्न का उत्तर भी दें, कि क्या जिस दिन सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कराया गया निर्माण कार्य के लिए धनराशि जारी हो चुकी थी। विधायक ने कहा कि छह मार्च को इस सड़क के निर्माण कार्य की धनराशि निर्गत हुई है, जबकि उद्घाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.