मुजफ्फरपुर, मई 18 -- गोरौल। नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली के खिलाफ उपमुख्य पार्षद धनवंती देवी ने अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि घूस देनेवाले लाभुकों को दूसरी किस्त की राशि नहीं मिलेगी। नगर पंचायत के 14 वार्डों में कुल 815 पीएम आवास मिला है, जिन्हें राशि मिल गई है, उन्हें घर बनाना है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि कुछ जनप्रतिनिधि और स्थानीय बिचौलिया लाभुक के घर जाकर रुपये की मांग कर रहे हैं। यदि कोई भी जनप्रतिनिधि या सरकारी कर्मी पैसा की डिमांड करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। लाभुकों को एक भी पैसे देने की जरूरत नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.