आदित्यपुर, अक्टूबर 18 -- चांडिल, संवाददाता। घाटशिला उप चुनाव झामुमो के लिए काफी अहम है। यह सीट हमेशा से झामुमो की झोली में रहा है। यह झामुमों की पारंपरिक सीट रहा है। जनता का विश्वास हमेशा से झामुमो के साथ रहा है। घाटशिला उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत तय है। यह बातें पूर्व मंत्री सह सतारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने रांची से घाटशिला जाने के दौरान शुक्रवार को कांदरबेड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे। दोनों नेता कुछ देर के लिए कांदरबेड़ा में रुके थे। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मथुरा महतो ने कहा कि चंपाई सोरेन टाइगर के रूप में जाने जाते थे। लेकिन, राजनीतिक परिस्थितिवश वे भाजपा के गोद में बैठ गए। उन्ह...