आजमगढ़, जून 12 -- महराजगंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गंगापुर के पास घाघरा नदी में दाह संस्कार के बाद नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण चार लोग डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद तीन लोगों को बचा लिया, जबकि एक युवक की डूबने से मौत हो गई। दो घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव निवासी 50 वर्षीया रतुला पुत्री लक्ष्मी को शादी के बाद पति ने छोड़ दिया था। वह मायके में रहती थीं। बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया था। गांव के लोग घर से तीन किलोमीटर दूर गंगापुर गांव में घाघरा नदी के किनारे बुधवार दोपहर उसका अंतिम संस्कार करने गए थे। शव दाह के बाद 18 वर्षीय विपुल यादव पुत्र तामेश्वर यादव, 35 वर्षीय जीतन, 40 वर्षीय वीरेंद्र और 28 वर्षीय संदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.