मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- गायघाट। मध्य विद्यालय कमरथू में शनिवार को भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें और मोदी सरकार के कार्यों की चर्चा करें। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी बूथों को सशक्त बनाया गया है। इस मैके पर भाजपा के जिला महामंत्री रविशंकर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अशोक झा, जिला मंत्री लालबाबू सहनी, बिकाऊ यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...