कौशाम्बी, अगस्त 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। यमुना में आई बाढ़ ने सदर तहसील के गांवों के लिए खतरा बढ़ा दिया है। पानी की रफ्तार को देखते हुए एसडीएम ने राजस्वकर्मियों को सतर्क कर दिया है। पुलिस कर्मियों को भी अलर्ट किया गया है। डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों की निगरानी शुरू हो चुकी है। यमुना में लगातार पानी बढ़ रहा है। दूसरे प्रांतों से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना में ऊफान आ गया है। गुरुवार को बड़हरी गांव का संपर्क टूट गया था। छोटी नाव लगाई गई थी। शुक्रवार को पानी और बढ़ा तो बड़ी नाव लगाई गई, ताकि आवागमन होता रहे, लेकिन नाव पेड़ में फंस गई। लेखपाल ने किसी तरह नाव को बाहर निकाला। देर शाम तक पानी की रफ्तार कम नहीं हुई थी। यदि यही स्थिति रही तो पभोषा, पाली, गढ़वा, भवनसुरी गांव के लोगों की मुसीबत बढ़ जाएगी। इन गांवों का भी संपर्क टूट जाएगा। बाढ़ चौकियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.