अल्मोड़ा, फरवरी 16 -- ताड़ीखेत ब्लाक सभागार में प्रधानों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बीडीओ तारा चंद्र ने बताया कि डीएससी और पासबुक प्रधानों के पास ही रहेंगे। कई प्रधानों ने कहा कि ग्राम सभाओं में बिना अनुमति के टूल सामग्री और फर्नीचर पहुंच रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भारत मेहरा ने कहा कि बिना प्रधान की सहमति से खरीदे गए उपकरणों का भुगतान नहीं किया जाएगा। यहां अनिल कुमार, लीला पांडे, श्याम आर्या, सुरेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, नीरज कुमार, बीना बोरा, कमल सिंह कुवार्बी, प्रीति पंत आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...