वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि गौ को महाराष्ट्र की तर्ज पर राज्यमाता घोषित कर प्रदेश के मुखिया अपने हिंदू होने का प्रमाण दें। इसके लिए उन्हें 40 दिनों का समय देता हूं। इसके बाद लखनऊ में 10-11 मार्च को संत समागम होगा। तब देशभर के साधु-संतों की मौजूदगी में उन्हें नकली हिंदू घोषित करूंगा। अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा वार किए। शंकराचार्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुझसे मेरे पद और मेरी परंपरा का प्रमाणपत्र मांगा। हमने सहज भाव से वह सौंप दिया। वह उन साक्ष्यों को काट नहीं पाए। अब संपूर्ण सनातनी समाज की तरफ से मैं मुख्यमंत्री के हिंदू होने का साक्ष्य मां...