अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- अल्मोड़ा। पशुपालन विभाग ने लोगों की ओर से लगाए गोशाला के काम लटकाने के आरोप का खंडन किया है। विभाग ने अनर्गल आरोप लगाने की बात कही है। कहा कि गोशाला का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। भैंसवाडा में गौशाला का निर्माण होना है। इसको लेकर बीते दिनों कुछ लोगों ने पशुपालन विभाग पर गौशाला का काम लटकाने का आरोप लगाया था। कहना था कि पशुपालन विभाग ने गोशाला निर्माण के लिए विभागीय जमीन पर पेड़ों को काटने के लिए एनओसी ही नहीं दी है। इस कारण टेंडर होने के बाबजूद गौशाला का निर्माण नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...