हल्द्वानी, जनवरी 15 -- हल्द्वानी। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गुरुवार को मजदूरों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएलएम कार्यालय पहुंचा। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एडी जोशी को ज्ञापन सौंपकर मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि शीशमहल, राजपुरा सहित कई गेटों पर अब तक मजदूरों को कंबल वितरित नहीं किए गए हैं। केवल एक-दो गेटों पर ही कंबल बांटे गए हैं। मांग की कि कंबल वितरण के साथ ही जलाने की लकड़ी, दवाइयां, गमछा, धोती और जूते जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। मजदूरों ने यह भी कहा कि पहले पीने के पानी के लिए टैंकर खड़े किए जाते थे और शीशमहल गेट पर पानी का छिड़काव होता था, जो अब बंद है। इसे तत्काल शुरू करने की मांग की गई। गाड़ियों का वजन पूर्व की तरह कर निकासी की व्यवस्था लागू करने की मांग रखी गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.