अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़। साईं आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा विद्यार्थियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास के उद्देश्य से रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'गोदान' का विशेष प्रदर्शन सीमा टॉकीज में आयोजित किया गया। फिल्म के माध्यम से भारतीय संस्कृति, गो सेवा व सामाजिक मूल्यों को समझाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह लाला, गो सेवक कृष्णा गुप्ता, साईं आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंध निदेशक अंकुर गुप्ता साई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इसके बाद अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से फिल्म का अवलोकन किया। फिल्म 'गोदान' में गो माता के महत्व, गो संरक्षण, गो सेवा, पंचगव्य के वैज्ञानिक व सामाजिक पक्ष और भारतीय परंपराओं को प्रभावशाली ढंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.