रांची, फरवरी 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। घर बचाओ संघर्ष समिति ने रातू रोड के खादगढ़ा में एक भूखंड पर बने 12 मकान को खाली कराकर दखल दिहानी मामले में शुक्रवार को रोक वाले हाईकोर्ट के निर्देश का स्वागत किया। समिति की संयोजक रानी कुमारी ने कहा है कि आदिवासी की सहमति से बने गैर आदिवासी समाज के मकानों को तोड़ना अमानवीय कृत्य है। उन्होंने बताया कि रांची समेत कई अन्य जगहों पर सादे पट्टे पर आदिवासी जमीन की खरीद-बिक्री को राज्य सरकार बढ़ावा दे रही है। वहीं, दूसरी ओर आदिवासी समाज की जमीन उनकी सहमति से खरीद कर अपना आशियाना बनाने वाले गैर आदिवासियों पर प्रशासन कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा कि रांची में एसआर कोर्ट व सीएनटी एक्ट को ढाल बनाकर गैर आदिवासियों को परेशान किया जा रहा है। मामले में समिति की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर पीड़ित लोगों को ...