अल्मोड़ा, जनवरी 10 -- नंदा देवी में शनिवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। गुलदार और बंदरों की दहशत से भी निजात दिलाने की मांग की। बैठक में पूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 15 जनवरी को सेना दिवस मनाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही कहा कि नगर क्षेत्र में गुलदार की दहशत काफी बढ़ गई है। इससे निजात दिलाने के लिए वन विभाग को उचित कार्रवाई करने की जरूरत है। बंदरों की दहशत से भी निजात दिलाने, बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई, किन्नरों के लिए रेट तय करने, बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई, दोपहिया वाहनों की समस्या से निजात दिलाने आदि की भी मांग की। यहां बैठक में केशव दत्त पांडे, विनोद गिरी, पीजी गोस्वामी, महेंद्र सिंह मनराल, त्रिलोक सिंह, हयात सिंह गैड़ा, नरेंद्र कुमार ...