मधुबनी, मई 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। महिला यूट्यूबर को अभ्रद गाली देने वाले, महिला सम्मान की धज्जियां उड़ाने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त व त्वरित कार्रवाई की मांग भाजपा ने की है। जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बुधवार को राजद व कांग्रेस को महिला सम्मान विरोधी बताया। कहा राजद व कांग्रेस तो हमेशा से महिला को अपमानित करता रहा है। इसका प्रमाण एक बार फिर से सामने आया है कि अपने को वरीय राजद नेता बताने वाले ने यूट्यूबर सरोज झा को अभद्र व अमर्यादित गाली दी। जिसे कोई समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने इस घटना को बेहद घृणित और निंदनीय बताया है। कहा राजद और कांग्रेस नेताओं की मानसिकता शुरू से ही महिलाओं और पत्रकारों के प्रति उत्तप्रेरणकारी और अपमानजनक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेत...