पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को 108 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों लोगों ने हवन कुंड में हवन किया। सभी यजमान ने राष्ट्र की मजबूती के लिए मंगलकामना की। इस अवसर पर सुबह सुबह प्रज्ञायोग, ध्यान, प्राणायाम में दर्जनों लोगों ने शामिल होकर योग साधना किया। इसके बाद राष्ट्र को सामर्थ्यवान शक्तिशाली बनाने के लिए हवन कुंड में हवन महायज्ञ किया। इस अवसर पर सुबह नौ बजे से महायज्ञ में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने अपने समय में गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर पूजन किया। पंडित के मंत्रोच्चार के बीच मंत्री दिलीप जायसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.