फरीदाबाद, फरवरी 2 -- नूंह,संवाददाता। मनरेगा में बदलाव और नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने नूंह में धरना दिया। नेताओं ने बजट कटौती और भुगतान में देरी का आरोप लगाया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को नूंह के लघु सचिवालय में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने के बाद केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर, बजट घटाकर और मजदूरी भुगतान रोककर गरीब, दलित और ग्रामीण मजदूरों को संकट में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे गांवों में भुखमरी और पलायन बढ़ रहा ...