गिरडीह, जनवरी 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। जमुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे देवरी के तपसीडीह गांव में साधारण परिवार जन्मे स्व चन्द्रिका महथा ने लोगों की असाधारण जन सेवा कर क्षेत्र के लिए मिसाल बन गए थे। उनकी असाधारण कार्य प्रतिभा की कमी आज भी लोगों को खलती है। 28 जनवरी को तपसीडीह पैतृक गांव में उनकी पुध्यतिथि मनाई जाएगी। इस सम्बंध में बताया जाता है कि तपसीडीह गांव निवासी कोल इंडिया धनबाद में कार्यरत मजदूर मुंशी महथा के पुत्र स्व चन्द्रिका महथा बचपन से कुसाग्र बुद्धि के थे। प्रारम्भिक शिक्षा उन्होंने अपने गांव से तीन किलोमीटर दूर कर्मा नदी पार कर मध्य विद्यालय मकडीहा से प्राप्त की थी। अनुसूचित जाति विद्यालय बरसोत (हजारीबाग) में माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह से स्नातक एवं रांची विश्व विद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.