कन्नौज, दिसम्बर 18 -- तिर्वा, संवाददाता। मौसम बदलते ही सर्दी की ठिठुरन शुरू हो गई। जिसके चलते तहसील प्रशासन द्वारा कस्बे के किसान इण्टर काॅलेज में गरीबों को सर्दी से बचाव के लिए तीन सौ कम्बलों का वितरण किया गया। वहीं हसेरन विकास खण्ड के मुख्यालय पर भी तीन सौ गरीबों को कम्बल बांटकर सर्दी से निजात दिलाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में तिर्वा विधायक ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बडा धर्म है। हर व्यक्ति को गरीबों की सेवा करनी चाहिए। गुरूवार को कस्बे के किसान इण्टर काॅलेज में कम्बल वितरण का सिबिर का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील प्रशासन द्वारा आसपास के गरीबों को बुलाकर तीन सौ लोगों को कम्बल वितरण किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि परहीत सरीश धर्म नहीं दूजा अर्थात् गरीबों की सेवा सबसे बडा धर्...