मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- गोरौल। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार लगाया गया। इसमें कई समस्याओं का निबटारा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी से गंज हाट और गोरौल हाट को नगर पंचायत में शामिल करने का मुद्दा उठाया। कार्यपालक पदाधिकारी ने वरीय अधिकारी से मार्गदर्शन मांगने की बात कही। कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर पंचायत के वार्ड एक, चार सहित पूरे क्षेत्र में नल जल कनेक्शन के लिए कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने आमलोगों से होल्डिंग शुल्क जल्द जमा करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...