हल्द्वानी, फरवरी 13 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय राज्य की खेल प्रतिभाओं के लिए सौगात साबित होगा। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष व हल्द्वानी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन वर्मा ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय से युवाओं को बीपीएड और हॉकी, वॉलीबॉल, तैराकी व क्रिकेट जैसे खेलों में विशेषज्ञ प्रशिक्षण मिलेगा। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे, बल्कि प्रशिक्षित कोचों के लिए देश-दुनिया के स्कूलों और अकादमियों में रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सही प्रशिक्षण मिलने पर उत्तराखंड के मुक्केबाज, एथलीट और निशानेबाज विश्व पटल पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...