लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ। आईआरसीटीसी 'खुशबू गुजरात की का हवाई टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें राजकोट, सोमनाथ, पोरबंदर, दीव, द्वारका का भ्रमण कराया जाएगा। टूर 19 से 25 जुलाई तक का है। आईआरसीटीसी के सीआरएम अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से राजकोट आने - जाने की व्यवस्था फ्लाइट से रहेगी। खाने और ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में है। यात्रा के दौरान बाला हनुमान मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, बेट द्वारका, रुख्मणी मंदिर, शिवराजपुर बीच, कीर्ति मंदिर (महात्मा गांधी का जन्म स्थान), सुदामा मंदिर, सोमनाथ मंदिर, भालका तीर्थ, दीव किला, दीव समुद्र तट, नायडा गुफाएं और गंगेश्वर महादेव मंदिर आदि का भ्रमण कराया जाएगा। एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 57,700 और दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.