संभल, फरवरी 5 -- जिले में सख्त, संवेदनशील और परिणाम देने वाली पुलिसिंग के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अनुकृति शर्मा का बुधवार शाम तबादला हो गया है। अब उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुकृति शर्मा ने 28 जनवरी 2024 को संभल में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे बुलंदशहर में तैनात रहीं। संभल में उनके कार्यकाल को जिले की पुलिसिंग में खुलासों, अभियानों और महिला सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। संभल में उनके कार्यकाल के दौरान कई बड़े मामलों का खुलासा हुआ। सबसे अहम उपलब्धि 100 करोड़ के बीमा घोटाले का पर्दाफाश रही, जो 12 राज्यों में फैला था। जांच में सामने आया कि गिरोह गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के नाम पर बीमा पॉलिसियां कराता था और मृत्यु के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.