नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, व. सं.। श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में पन्ना भरत राम थिएटर फेस्टिवल 2025 का आगाज हो गया है। फेस्टिवल के पहले दिन ''खामोश अदालत जारी है'' नाटक का मंचन किया गया। यह विजय तेंदुलकर का प्रसिद्ध नाटक है। अवतार साहनी द्वारा निर्देशित यह नाटक पितृसत्ता के पाखंड और दोहरे मापदंडों की कड़ी आलोचना करता है। तीखे व्यंग्य, शक्तिशाली संवादों और तीव्र भावनाओं के माध्यम से विजय तेंदुलकर यह उजागर करते हैं कि समाज की 'अदालत' लगातार सत्र में रहती है, जिसमें महिलाओं को लगातार ट्रायल पर रखा जाता है। फेस्टिवल 22 दिसंबर तक जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.