छपरा, जनवरी 10 -- फोटो 11 छपरा जंक्शन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री छपरा, छपरा हमारे संवाददाताl ठंड व घने कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है। शनिवार को कोहरे की वजह से कई लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया । छपरा जंक्शन से गुजरने वाली अनेक महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 15घंटे से लेकर 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इससे प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को ठंड के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिसके चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति सीमित कर दी गई है। यही वजह है कि लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार विलंब से परिचालित हो रही हैं। हालांकि ठंड और ट्रेन लेट होने की आशंका के कारण यात्रियों की संख्या में कमी देखी जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.