हल्द्वानी, दिसम्बर 29 -- लालकुआं, संवाददाता। गौला नदी स्थित खनन पट्टों में कार्यरत श्रमिकों के पाल्यों को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास समिति की ओर से आंवला गेट चौकी स्थित गैर आवासीय विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न सामग्री बांटी गई। केंद्र में नामांकित 40 विद्यार्थियों को बैग, जूते, मोजे, ट्रैकसूट, स्वेटर, गर्म टोपी, स्टेशनरी व खिलौने वितरित किए गए। शुभारंभ सीईओ गोविंद राम जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। सीईओ ने बताया कि भविष्य में नामांकन लेने वाले बच्चों को भी सभी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही केंद्र को खेल सामग्री, म्यूजिक सिस्टम, हीटर व पंखे भी उपलब्ध कराए गए। यहां खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, हरीश सिंह बिष्ट, रवीन्द्र तिवारी, राजेंद्र जोशी, भोला दत्त दानी...