इंदौर, फरवरी 23 -- इंदौर के भागीरथपुरा में दबंगों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोपियों ने पहले पड़ोस में रहने वाली छात्रा के चरित्रहनन का प्रयास किया। आरोपियों ने छात्रा की फोटो के साथ 'कॉल गर्ल' लिखकर उसे सोशल मीडिया पर बदनाम किया और जब पीड़ित पक्ष ने इस गंदी हरकत पर आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से बर्बर हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा, उसके माता-पिता और भाई को सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा ने शिकायत में बताया कि क्षेत्र के आरोपी धनंजय उर्फ याशू पंथी ने उसके भाई के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो और वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किए। आरोपियों ने युवती को "कॉल गर्ल" बताकर उसकी सामाजिक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.