भभुआ, अप्रैल 3 -- चैनपुर के लेदरी में आयोजित ईद मिलन समारोह में वक्ताओं ने कही पसमादा मुस्लिम महाज की ओर से आयोजित समारोह में पहुंचे लोग (पेज चार) चैनपुर, एक संवाददाता। पसमांदा मुस्लिम महाज की जिला इकाई ने गुरुवार को चैनपुर प्रखंड के लेदरी गांव में ईद मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें काफी लोगों ने शिरकत की। महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी ने लोगों से गले मिलकर एक-दूसरे के प्रति भाईचारे का पैगाम देकर समाज को एकसूत्र में बांधने का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने ईद के पैगाम को श्रोताओं के समक्ष रखा और बताया कि कैमूर जिला सांप्रदायिक सद्भाव का मिसाल है, जो गंगा-जमुनी तहजीब की प्रयोगशाला है, जहां सिखने और समझने का अवसर मिलता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चाहे किसी भी संप्रदाय का पर्व-त्योहार है, हम मिलकर भाईचारगी के माहौल में संपन्न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.