भभुआ, फरवरी 14 -- भभुआ विधायक भरत बिंद ने श्रद्धांजलि सभा के दौरान अपने संबोधन में कहा रामपुर के खरेदा गांव में आयोजित हुई पूर्व विधायक की सातवीं श्रद्धांजलि सभा (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय शंकर पांडेय की सातवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव रामपुर के खरेंदा में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें विभिन्न दलों के नेताओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता पूर्व विधायक के भाई विनय शंकर पांडेय व संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त पांडेय ने किया। इसका आयोजन कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि व दिवंगत विधायक के पुत्र अशोक कुमार पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि भभुआ विधायक भरत बिंद ने पूर्व विधायक के व्यक्तित्व प्रकाश डालते हु...