सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सीतामढ़ी। कैंसर एक भयावह बीमारी है। लेकिन इसके भयावता को रोका जा सकता है। जिसके लिए जरूरत है कि समाज से अज्ञानता को मिटानी होगी। स्वास्थ्य एवं शिक्षा जब तक नहीं जुड़ेगा तब तक अज्ञानता नहीं मिटेगी। उक्त बातें हैं रविवार को डुमरा रोड स्थित आई सुदर्शन हॉस्पिटल में एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया के बैनर तले कैंसर जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए एम्स सहित राष्ट्रीय स्तर पर कैंसर विभाग के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कही। चिकित्सकों ने कहा कि स समय कैंसर का पता लगने पर कैंसर से लड़ाई करना आसान हो जाता है। गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए अज्ञानता को मिटानी होगी। समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होना होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक हर समय समाज के लिए स...