अल्मोड़ा, जून 17 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। पर्वतीय कृषि रक्षा समिति के सदस्यों ने मंगलवार को डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा। जंगली, लावारिस जानवरों के आतंक और अन्य समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। कृषि व पेयजल संबंधी समस्याओं के निदान की मांग की। मंगलवार को मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि काफी धनराशि व्यय करने के बाद भी धरातल पर हर साल कृषि का क्षेत्रफल घटता जा रहा है। जंगली जानवरों से कृषि की रक्षा, कृषि योग्य भूमि के सुधार, झाड़ियों के कटान, जमीन में तारबाड़, सुरक्षा के अन्य उपायों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने की जरूरत है। पेयजल की समस्या को लेकर भी उन्होंने रोष जताया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने गधेरों में जल संग्रहण टैंक बनाने, पानी को गांवों तक पहुचाने, सौर जल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.