देहरादून, फरवरी 4 -- देहरादून के मच्छी बाजार में दिनदहाड़े युवती का गला रेतने की सनसनीखेज वारदात के आरोपी की मंगलवार को कचहरी परिसर में वकीलों ने पुलिस कस्टडी में पिटाई कर डाली। गुंजन की हत्या के आरोपी आकाश उर्फ गोलू को जब पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए लाई तो वहां मौजूद अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे कोर्ट रूम में पहुंचाया। आकाश लव मैरिज कर चुका है और एक बच्चे का पिता भी है। वह खुद को अविवाहित बताकर गुंजन पर शादी का दबाव बना रहा था। इस सनसनीखेज हत्याकांड में खाकी की घोर लापरवाही सामने आई है। गुंजन ने हत्या से ठीक दो दिन पहले पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन तब चौकी इंचार्ज ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। भारी दबाव और किरकिरी के बाद मंगलवार को खुड़बुड़ा चौकी इंचार्ज प्रद्युमन नेगी को सस्पेंड किया गया। 31 जनवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.