मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- तेतरिया। तेतरिया शिवमन्दिर के प्रागंण में सोमवार को महागठबंधन समर्थक की बैठक पूर्व मुखिया रामबाबू राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक को पीपरा विस क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी रहे राजमंगल प्रसाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पुरी तरह किसान, गरीब, नौजवान, छात्र विरोधी है। किसान गरीब होते जा रहे हैं और उधोगपति पूंजीपति होते जा रहे हैं। यूरिया खाद की कालाबाजारी पर नाराजगी जताई। तेतरिया में डिग्री कालेज खुलने, प्रखंड व अंचल में फैले भ्रष्टचार के खिलाफ 7 जनवरी को तेतरिया प्रखंड, अंचल पर धरना में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक में पंसस उमेश प्रसाद, पूर्व प्रमुख विनोद कुमार यादव, पूर्व जिप शिवजी पासवान, शेषनाथ ठाकुर, समीम अहमद, अकिंदर राम, रामप्रवेश राय, सत्येन्द्र कुमार अधिवक्ता, नागेंद...