वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के काय चिकित्सा विभाग की ओर से तीन दिवसीय 'काशी काय संगमम्-2026' गुरुवार से शुरू होगा। पं.ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से तीन सौ से अधिक आयुर्वेद विशेषज्ञ, शिक्षाविद, चिकित्सक एवं शोधकर्ता भाग लेंगे। काय चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने बीएचयू के जनसंपर्क कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान मंगलवार को कहा कि संगोष्ठी के दौरान वातव्याधियों की निदान पद्धति, आयुर्वेदिक चिकित्सा, पंचकर्म, औषधीय योगों, आहार-विहार एवं आधुनिक अनुसंधान आधारित उपचार पर विस्तृत विमर्श किया जाएगा। इसमें प्रो. वीडी अग्रवाल, प्रो. जीएस तोमर, प्रो. वाईके शर्मा, वैद्य वीवी तायदे सहित अन्य विशेषज्ञ आएंगे। इस दौरान प्रो. ज्योति शंकर त्रिपा...