हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- मौदहा, संवाददाता। ब्लाक के सिलौली गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह बवाल हो गया। बच्चों संग विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने अध्यापकों पर पढ़ाई के नाम पर बच्चों के साथ अकारण मारपीट, अपशब्दों, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। बच्चों ने बताया कि अध्यापक 'काले' को शेषनाग व 'गोरे' बच्चों को भूरा कहकर बुलाते हैं। सिलौली गांव स्थित कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में सोमवार सुबह अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंच गए। जिन्होंने प्रधानाध्यापक रामलखन सोनी से बहस करते हुए आरोप लगाया कि आप लोग स्कूल में पढ़ाई तो कराते नहीं और बच्चों से अपनी गाड़ी साफ कराते हैं। बच्चों से जाति पूंछकर उनके साथ भेदभाव व मारपीट करते हैं। इस पर प्रधानाध्यापक ने सारे आरोपों को गलत बताया। सूचना पाकर मौके पर ...