लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस सरकार का 10वां आम बजट पेश किया। बजट पेश करने का उनका अंदाजे बयां ही कुछ और था। बजट की खुबियां भी बताईं और शेर पढ़कर उसके मतलब भी बताते हुए विपक्ष पर तंज करते रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ में कुंछ यूं कहा 'काबिले तारीफ है, अंदाज एक-एक काम का, गा रहा है गीत यूपी योगी के नाम का।' इस पर वहां बैठे सत्ता पक्ष के लोगों ने मेजें थपथपा कर इसका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वित्त मंत्री के शेर पर खिलखिला उठे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मुख्यमंत्री के साथ बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे। वह सफेद कुर्ता व पजमा पहनने के साथ धारीदार सदरी पर सफेद गमझा डाले हुए थे। बजट पढ़ने के लिए उनके डेबल पर बड़ा स्क्रीन वाला कंप्यूटर लगाया गया था। सदन की शुरुआत होते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.