नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- टीवी की लाफ्टर क्वीन अपने दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद आज यानी 24 दिसंबर को अस्पताल से डिसचार्ज हो चुकी हैं। भारती ने 19 दिसंबर को बेबी बॉय को जन्म दिया है। काजू के जन्म के बाद पहली बार भारती ने पैप्स से भी बात की। सोशल मीडिया पर भारती का एक वीडियो भी सामने आया। भारती अपने मजाकिया अंदाज में ही पैप्स से बातें करती नजर आईं। उन्होंने पैप्स से कहा कि काजू अब पक गया है।अस्पताल से डिसचार्ज हुईं भारती सिंह भारती सिंह को अस्पताल से घर ले जाने के लिए उनके पति हर्ष लिंबाचिया और बेटा गोला पहुंचे। भारती सिंह ने पैप्स से भी बात की। पैपराजी ने जब भारती और हर्ष से पूछा कि काजू कैसा है तो हर्ष ने कहा कि वो बहुत अच्छा है।पैपराजी संग भारती की मजाक-मस्ती वहीं, भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि काजू अब पक गया है और अब वो काजू ...